বৰষুণ পুনৰ আহিছিল ৷ আকাশত স্বচ্ছন্দভাৱে লম্ফজম্ফ কৰি থকা ক’লা ডাৱৰসমূহ একগোট হৈ যিকোনো সময়তেই ভূপতিত হ’বলৈ সাজু ৷ একগোট হয়েই মানুহবোৰ পলাবলৈ ধৰিছিল, সমস্ত সাঁচতীয়া, মাল আচবাব, লাম-লাকটু লৈ নামনি অঞ্চলৰ পৰা মানুহবোৰ আশ্ৰয়ৰ সন্ধানত ওলাল ৷
বৰষুণ পুনৰ আহিছিল ৷ আকাশত স্বচ্ছন্দভাৱে লম্ফজম্ফ কৰি থকা ক’লা ডাৱৰসমূহ একগোট হৈ যিকোনো সময়তেই ভূপতিত হ’বলৈ সাজু ৷ একগোট হয়েই মানুহবোৰ পলাবলৈ ধৰিছিল, সমস্ত সাঁচতীয়া, মাল আচবাব, লাম-লাকটু লৈ নামনি অঞ্চলৰ পৰা মানুহবোৰ আশ্ৰয়ৰ সন্ধানত ওলাল ৷
Dr. Rita Moni Baishya
Associate Professor
Department of Hindi
Gauhati University
9101452787
संपादकीय
विविध साहित्यिक-सांस्कृतिक उपादानों से परिपूर्ण ‘लौहित्य साहित्य सेतु’ अर्धवार्षिक द्विभाषिक ई पत्रिका का चौथा अंक प्रकाशित हो चुका है । असम केंद्रित रचनाओं के अलावा दूसरी रचनाओं को भी यहाँ महत्व दिया गया है ।
जिस प्रकार ‘सेतु’ नदी-नाले के ऊपर आर-पार जाने के लिए बनाई गयी वास्तु रचना है, ठीक उसी प्रकार अनुवाद वह साधन है, जो स्रोत भाषा में अभिव्यक्त विचारों को समान अभिव्यक्ति द्वारा लक्ष्य भाषा में व्यक्त करता है । ‘लौहित्य साहित्य सेतु’ में विविध भाषाओं की विविध साहित्यिक विधाएँ भी हिन्दी और असमीया भाषाओं में अनुवाद के माध्यम से प्रकाशित होती आयी हैं, जिससे हम दूसरी भाषा के साहित्य, उस स्थान विशेष की संस्कृति आदि की जानकारी हासिल कर सकते हैं ।
‘लौहित्य साहित्य सेतु’ के इस अंक में ‘हिन्दी खंड’ और ‘असमीया खंड’ के अंतर्गत कुछेक आलेख, कहानियाँ, मौलिक कविताएँ, एक संस्मरण शामिल हैं । यहाँ पाठकों को ‘अनुवाद साहित्य’ में असमीया से हिन्दी में अनूदित कहानी तथा बड़ो से असमीया में अनूदित कविता के स्वाद मिलेंगे । साथ ही इसमें असम के विशिष्ट हिन्दी सेवी तथा कॉटन कॉलेज के हिन्दी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. नारायण चंद्र तालुकदार से हुए साक्षात्कार का भी प्रकाशन किया गया है । इस अंक में बाल-साहित्यकारों की रचनाओं को भी प्राथमिकता दी गयी हैं ।
अंत में ‘लौहित्य साहित्य सेतु’ को इस मुक़ाम तक पहुँचाने के लिए इस पत्रिका से जुड़े सभी महानुभावों, प्रकाशक, संरक्षक, परामर्श मण्डल के सदस्यों, संपादक मण्डल के सदस्यों, व्यवस्थापना सहयोगियों के प्रति तहे दिल से आभार प्रकट करती हूँ ।
डॉ. प्रीति बैश्य
संपादक, लौहित्य साहित्य सेतु
वर्ष: 3, संख्या : 4, जनवरी-जून , 2022
Publisher:
NEGLIMPSE
Address:
House No.: 1
Bakarapara, Lata Kata, Basistha
City: Guwahati
Dist: Kamrup(M),
PIN: 781029
State: Assam
Country: India